दोस्तों इस लेख के माध्यम से Mandla Bus Stand के बारे में पूरी जानकारी सैर करूँगा | और जब आप इस लेख को पढ़ रहे हैं मैं ये कह सकता हूँ की आप भी कहीं न कहीं Mandla Bus Stand के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं | मैं भी बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूँ जब मैं Mandla Bus Stand के बारे में पूरी जानकारी देने का प्रयास कर रहा हूँ |
Mandla Bus Stand, जिसे Mandla Bus Dipo के नाम से भी जाना जाता है, भारत के मध्य प्रदेश राज्य के एक शहर मंडला में स्थित एक महत्वपूर्ण परिवहन केंद्र है। यह विभिन्न इंटरसिटी और इंट्रासिटी बस मार्गों के लिए एक केंद्रीय बिंदु के रूप में कार्य करता है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ क्षेत्र से गुजरने वाले यात्रियों के लिए परिवहन की सुविधा मिलती है।
Mandla Bus Stand कहाँ पर स्थित है...?
दोस्तो "
Mandla Bus Stand" Mandla City के बीचों बीच स्थित है |
"Mandla Bus Stand" Jabalpur - Dindori मार्ग के चिलमन चौक और लालीपुर चौक के बीच में स्थित है | जबकि चिलमन चौक और लालिपुर चौक की कुल दूरी लगभग 400 से 500 मीटर का ही है |
Mandla Bus Stand शहर के बीचों बीच होने की वजह से स्थानीय निवासियों और आगंतुकों दोनों के लिए आसानी से सुलभ हो जाता है |
यह Mandla Bus Stand का Google Map से लिया गया लोकेशन का लिंक है |
कैसे पहुँच सकते हैं Mandla Bus Stand...?
वैसे तो Mandla Bus Stand पहुँचने के बहुत से रास्ते और माध्यम हैं | ये निर्भर करता है आपकी स्टार्टिंग पॉइंट कहाँ से है और कौन से वाहन से है | Mandla Bus Stand तक पहुँचने के लिए भ्रमित करने वाले रास्ते तो नहीं हैं लेकिन एक दो जगह हैं जहाँ से रास्ता आपको भूलभुलैया लग सकता है |
Nehru Smarak से Mandla Bus Stand
जब आप महराजपुर से Narmada Nadi Mandla का पुल पार करते हुए आते हैं तो आप को सबसे पहला चौक जो मिलता है वो है Nehru Smarak Chauk Mandla |
यदि आप दायें और न बाएं मुड़ते हैं और सीधे चलते जाते हैं तो आपको आगे बिंझिया तिराहा मिलता है तो सीधे आपको बिंझिया चौराहा चले जाना है | जो जबलपुर रोड पर स्थित है | अब आपको दायें तरफ लौट जाना है आगे लालिपुर चौक पार करते हुए सीधे आगे निकल जाना है यह रास्ता आपको
Mandla Bus Stand पहुंचा देगा | आगे दाहिने तरफ
Mandla Bus Stand है |
यदि आप Nehru Smarak Mandla से दायें तरफ मुड़ते हैं और चलते जाते हैं तो आगे आपको Baiga Baigin Cauraha Mandla को पार करते हुए अगला तिराहा तक सीधे निकल जाना है | इसके बाद आप बांये तरफ मुड़ जाइये और सीधे चलते चलिए आपको यह रास्ता सीधे Mandla Bus Stand पहुंचाएगा |
जबलपुर हाइवे से Mandla Bus Stand
जब आप जबलपुर हाइवे से Mandla Bus Stand आते हैं तो आपको सीधे बिंझिया तिराहा को पार करते हुए लालिपुर चौक को भी पार करते हुए सीधे चलते जाना है यह मार्ग सीधे आपको Mandla Bus Stand पहुचा देगा | आगे दाहिने तरफ Mandla Bus Stand है |
Dindori मार्ग से Mandla Bus Stand
यदि आप डिंडोरी मार्ग से होते हुए Mandla Bus Stand आते हैं तो आपको बड़ी खैरी से सीधे पड़ाव रोड होते हुए चिलमन चौक पहुंचना है फिर वहां से दांयी ओर मुड़ना है और बस कुछ ही दूरी में बांयी ओर Mandla Bus Stand स्थित है |
ऊपर जितने भी मार्गों के विषय में चर्चा किया है सभी में आप कार या बाइक या बस के माध्यम से आ या जा सकते हैं |
2. Mandla Bus Stand में बस सेवाएं:
बस स्टैंड विभिन्न प्रकार की बस सेवाओं को पूरा करता है, जिसमें मध्य प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एमपीएसआरटीसी) द्वारा संचालित राज्य-संचालित बसों के साथ-साथ निजी बस ऑपरेटर भी शामिल हैं। ये सेवाएँ मंडला को आसपास के कस्बों और शहरों के साथ-साथ राज्य के अन्य क्षेत्रों से जोड़ती हैं।
3. Mandla Bus Stand की कनेक्टिविटी:
Mandla Bus Stand सड़कों के व्यापक नेटवर्क के माध्यम से मध्य प्रदेश और पड़ोसी राज्यों के विभिन्न गंतव्यों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यह कनेक्टिविटी इसे मंडला से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण पारगमन बिंदु बनाती है।
4. Mandla Bus Stand में सुविधाएँ:
बस स्टैंड यात्रियों की सेवा के लिए बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित है, जिसमें प्रतीक्षा क्षेत्र, टिकट काउंटर, शौचालय और स्नैक्स और पेय पदार्थ बेचने वाली दुकानें शामिल हैं। इन सुविधाओं का उद्देश्य बस स्टैंड का उपयोग करने वाले यात्रियों को सुविधा और आराम प्रदान करना है।
इससे पहले की बस स्टैंड की सभी सुविधाओं के विषय में बताऊं मुझे यह बताना आवश्यक हो जाता है की मंडला बस स्टैंड दो भागों में है। एक तरफ पुराना बस स्टैंड है जिसे प्राइवेट बस सेटेंड भी कहते हैं तो दूसरी तरफ नया बस स्टैंड है जिसे सरकारी बस स्टैंड भी कहते हैं। इस लेख के माध्यम से में दोनों बस स्टैंड की सभी सुविधाओं को एक के बाद एक क्रमानुसार बताने का प्रयास करूंगा :
Mandla Bus Stand में शौचालय एवं स्नानघर
- पुराने बस स्टेंड - पुराने बस स्टैंड में शौचालय एवं स्नानघर बांयी ओर कॉर्नर पर ही स्टैंड पर खड़े बसों के पीछे पर स्थित है।
- नए बस स्टेंड - नए बस स्टेंड में शौचालय और स्नानघर बांयी ओर ज्यादा पीछे नहीं लगभग बीचों बीच पर स्थित है। यह शौचालय प्रतीक्षालय से सटा हुआ है |
Mandla Bus Stand में टिकट काउंटर
- पुराने बस स्टेंड - पुराने बस स्टेंड पर विशेष टिकट काउंटर नहीं है यह प्राइवेट बस स्टेंड है इसीलिए यहाँ पर टिकट ज्यादातर बस कंडेक्टर ही काटता है| जब कभी भी मंडला बस स्टैंड आयें तो इस बात का ध्यान रखें |
- नया बस स्टैंड - नया बस स्टैंड पर मैं रोड के पास में ही दांये ओर कुछ खाद्य और पेय पदार्थों को बेचने वाली छोटी दुकानों के आगे ही एक विशेष टिकट काउंटर है जहाँ से आप टिकट निकलवा सकते हैं | हालांकि इस स्टैंड पर भी कुछ बसों पर कंडेक्टर भी टिकट निकालता है |
Mandla Bus Stand में प्रतीक्षालय
- पुराना बस स्टैंड - पुराना बस स्टैंड पर बीचों बीच एक पुराना सा बरगद का पेड़ है उसी पेड़ के नीचे यात्रियों के लिए चिनमिटटी से बनाए गए 4 सीटर लम्बे वाले कुर्सियां हैं | ये कुर्सियां बरगद के पेड़ के चारों तरफ हैं लगाये हैं |
जानाकरी के लिए बात दूँ पुराना बस स्टैंड का यह प्रतीक्षालय अनेक प्रकार के छोटे छोटे दुकानों से घिरे होने के कारण से भीड़ ज्यादा हो जाता है | अधिक दुकानदारों के होने के वजह से यहाँ प्रक्षालय है या नहीं पता ही नहीं चलता है | गर्मियों में ये जगह ठीकठाक है लेकिन बारिस के मौसम में या प्रतीक्षालय ठीक नहीं है | वैसे तो अधिक भीड़ होने के वजह से सुरक्षित नहीं पड़ता है | जब कभी
Mandla Bus Stand में प्रतीक्षा करने का मौका पड़े तो आप नए बस स्टैंड के प्रतीक्षालय में चले जाइएगा | वहां पर बहुत जगह है टहलने औ र बैठने के लिए |
- नया बस स्टैंड - नया बस स्टैंड में प्रतीक्षालय सबसे आखरी में बसों के पीछे पर स्थित है | मैं रोड से प्रवेश करके जायेंगे तो आगे सामने पर ही दिखाई देगा |
यह प्रतीक्षालय भी साफ़ सफाई के मामले में अच्छा नहीं है पर अधिक जगह होने के कारण से कुछ हद तक सुरक्षित है |
Mandla Bus Stand में स्नैक्स और खाने पीने वाली सामान बेचने वाली दुकानें
स्नैक्स और खाने पीने वाली सामानों के लिए तो वैसे दोनों बस स्टैंड पर भटकने की जरुरत नहीं है क्योंकि दोनों ही तरफ से
खाने पिने वाली सामान बेचने वाली छोटी छोटी दूकान लगे हुए हैं |
Mandla Bus Stand में अन्य चीजें
जब आप Mandla Bus Stand में हों और कोई अन्य चीजों की आवश्यकता पड़े तो आस पास देख लीजियेगा और तब भी न मिले तो बस स्टैंड के सामने ही मैंन रोड क्रोस करके सामने दिख रहे दुकानों पर पता कर लीजियेगा हो सकता है उन दुकानों में आपकी जरुरत का सामान आपको मिल जाए |
निष्कर्ष :
कुल मिलाकर,
Mandla Bus Stand एक महत्वपूर्ण परिवहन केंद्र के रूप में कार्य करता है, जो क्षेत्र के निवासियों और यात्रियों को आवश्यक बस सेवाएं और कनेक्टिविटी प्रदान करता है। इसकी रणनीतिक स्थिति और सुविधाएं इसे स्थानीय परिवहन नेटवर्क का एक अभिन्न अंग बनाती हैं |
आशा करता हु यह लेख आपको पसंद आई होगी |