दोस्तों आज के इस लेख के माध्यम से मैं आपको Mandla City Main Ghumne Wale Jagah [ Tourist Place To Visit In Mandla City ] के बारे में जानकारी दूंगा । Mandla District भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक जिला है । Mandla District सतपुड़ा पहाड़ियों में स्थित है । नर्मदा नदी Mandla District को तीन तरफ से घेरती है । Mandla District को छः तहसीलों और नों विकास खंडों में विभाजित किया गया है।
तो दोस्तों चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं Mandla City Main Ghumne Wale Jagah [ Tourist Place To Visit In Mandla City ] के बारे में :
1. मंडला का किला [ Mandla Ka Kila ]
मंडला किला नर्मदा नदी के किनारे बना हुआ है। यह मुख्य शहर में स्थित है यह किला अब खंडहर में तब्दील हो चुका है। किले के आसपास बहुत से पुराने मंदिर है जो आप देख सकते हैं।
2. सहस्त्रधारा मंडला [ Sahastradhaara Mandla ]
सहस्त्रधारा मंडला से 6 से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यहां पर आपको सहस्त्रधारा जलप्रपात एवं सहस्त्र अर्जुन मंदिर देखने को मिल जाएगा। इसके अलावा यहां का आसपास का नजारा बहुत ज्यादा शानदार है
3. रपटा घाट मंडला [ Rapta Ghat Mandla ]
यह घाट बहुत खूबसूरत है यह मुख्य शहर में स्थित है यहां पर आपको नर्मदा नदी का बहुत खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा । यहां पर आपको बहुत सारे मंदिर देखने मिलेंगे। यहां पर गणेश जी का मंदिर, नर्मदा माई का मंदिर, सांई बाबा का मंदिर, शंकर जी का मंदिर स्थित है। यहां पर पुल बना हुआ है जहां से आप नर्मदा जी के आर पार आ जा सकते हैं।
4. मोती महल रामनगर मंडला [ Moti Mahal Ramnagar Mandla ]
रामनगर मंडला शहर से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह एक ऐतिहासिक इमारत है। रामनगर में नर्मदा नदी के किनारे मोती महल बना हुआ है जो बहुत खूबसूरत है। यह किला सत्रहवीं शताब्दी के अंत में गोंड राजा हृदय शाह द्वारा बनाया गया था यह, राजा हृदय शाह का निवास स्थल था।
5. गरम पानी कुंड मंडला [ Garam Pani Kund Mandla ]
यह स्थल मंडला शहर से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर आपको गर्म पानी कुंड या गर्म पानी का कुआं देखने मिलेगा। यह स्थल अपने अनोखे और जादुई सल्फर समृद्ध पानी के लिए प्रसिद्ध है। यह स्थान प्राकृतिक रूप से सुंदर है और चारों ओर हरियाली से भरा हुआ है। कहा जाता है कि इस पानी के प्रयोग से त्वचा रोगों का इलाज हो सकता है इसलिए लोगों के बीच यह कुंड धार्मिक और औषधीय महत्व का स्थान रखता है।
6. राय भगत की कोठी मंडला [ Rai Bhagat Ki Kothi Mandla ]
यह एक ऐतिहासिक इमारत है Rai Bhagat Ki Kothi भी रामनगर में स्थित है। यह मोती महल से कुछ ही दूरी पर बनी हुई है। यह भी बहुत खूबसूरत है और अच्छी अवस्था में है। आप पूरी इमारत घूम कर देख सकते हैं और इसकी सुंदरता निहार सकते हैं।
7. काला पहाड़ मंडला [ Kala Pahad Mandla ]
कला पहाड़ मंडला जिले के रामनगर के बेगम महल से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मंडला जिले का यह पहाड़ काले पहाड़ के नाम से जाना जाता है इस पहाड़ की खासियत यहां पर स्थित चट्टानें हैं जो अष्ट फलक हैं।
8. सूरज कुंड मंडला [ Suraj Kund Mandla ]
सूरजकुंड मंडला शहर से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यह जगह मंडला जिले के ग्राम पुरवा में स्थित है। इस जगह में हनुमान जी का मंदिर है जो बहुत ही खूबसूरत है। इस स्थान में हनुमान जी की प्रतिमा अपना रूप बदलती रहती है। सुबह पहर बाल रूप में, दोपहर युवा रूप में, और शामपहर वृद्धा रूप में दिखाई देती है।
9. बेगम पैलेस मंडला [ Begam Mahal Mandla ]
Begam Mahal Mandla मोती महल से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर बेगम पैलेस स्थित है। यह भी एक खूबसूरत किला है जो की रानी के सम्मान में निर्मित किया गया था। बेगम महल का निर्माण काले पत्थरों से किया गया है।
10. कान्हा नेशनल पार्क मंडला [ Kanha National Park Mandla ]
कान्हा राष्ट्रीय उद्यान मंडला जिले से 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह उद्यान मंडला और बालाघाट जिले में स्थित है। यहां पर आप बाघ, भालू और सेर देख सकते हैं इनके अलावा भी आपको यहां अनेक जंगली जानवर देखने मिल जाएंगे।
11. नर्मदा संगम स्थल मंडला [ Narmada Sangam Sthal Mandla ]
इस स्थल पर नर्मदा नदी और बंजर नदी का संगम हुआ है। यह घाट बहुत ही प्राचीन घाट है। इस स्थल पर आपको नदी के किनारे पर बने राधा कृष्ण मंदिर और मंडला किला का सुंदर दृश्य देखने को मिलेगा। यहां पर बहुत सारे लोग आपको पूजा पाठ करते हुए और श्राद्ध करते हुए दिख जाएंगे।इसके अलावा कुछ लोग मछली पकड़ते हुए दिख जाएंगे इस स्थल पर बहुत प्राचीन बूढ़ी माई का मंदिर है इस घाट में बहुत सारे प्राचीन मंदिर बने हुए हैं।
12. सीता रपटन मंडला [ Sita Raptan Mandla ]
सीता रपटन मंडला शहर से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। लोगों के अनुसार इस स्थान पर लव और कुश का जन्म हुआ था और वाल्मीकि ऋषि का आश्रम था। और इसी स्थान पर महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना की थी। इस स्थान पर विशेष प्रकार के पत्थर हैं जिसमें नगाड़ों की आवाज आती है। इसके अलावा इस जगह का नाम सीता रपटन इसलिए पड़ा क्योंकि इस जगह में सीता जी का पैर फिसल गया था और वह गिर गई थी।
13. जोगन झिरी जलप्रपात मंडला [ Jogan Jhiri Waterfall Mandla ]
यह जलप्रपात मंडला जिले के बीजा डांडी विकासखंड के पास स्थित है। यह मंडला जबलपुर हाईवे रोड में स्थित है। यह जलप्रपात आपको बरसात में देखने को मिलेगा जो बहुत खूबसूरत होता है। यहां पर पानी 15 फीट ऊपर से गिरता है।
14. घुघुरा वाटरफॉल मंडला [ Ghughra Waterfall Mandla ]
यह वाटर फाल मंडला जिले में जबलपुर मंडला हाईवे रोड में स्थित कालपी गांव में है। यह जलप्रपात 30 से 40 फीट की ऊंचाई से गिरता है। यह झरना भी आपको बरसात में देखने मिलेगा।
15. थांवर डैम मंडला [ Thanvar Dam Mandla ]
यह बांध मंडला शहर से 40 से 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह बांध नैनपुर तहसील के बीजेगांव में स्थित है। यह बांध थांवर नदी पर बना हुआ है। इस बांध से आपको खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। यह बांध मिट्टी से बना हुआ है।
16. मटियारी डैम मंडला [ Matyari Dam Mandla ]
यह डैम मंडला शहर से लगभग 45 से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह डैम मंडला जिले के बिछिया विकासखंड के ग्राम सिमरिया के पास स्थित है। यहां से आपको खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। यह मटियारी नदी पर बना हुआ है।
17. एरंडी नर्मदा संगम मंडला [ Erandi Narmada Sangam Mandla ]
यह स्थल आपको मंडला से रामनगर रोड में पड़ता है। यहां पर आपको नर्मदा नदी का संगम देखने मिलता है। यह जगह बहुत शांत है यहां पर आपको बहुत अच्छा लगेगा। इसके अलावा यहां पर भगवान शिव का शिवलिंग स्थापित है और एक चबूतरा बना हुआ है। यहां पर आने का रास्ता कच्चा है।
18. दादा धनीराम समाधि मंडला [ Dada Dhaniram Samadhi Mandla ]
दादा धनीराम की समाधि मंडला शहर के नर्मदा नदी के किनारे नर्मदा ब्रिज के पास स्थित है। यहां पर आकर आपको शांति मिलती है।
19. राधा कृष्णा मंदिर मंडला [Radhe Krishna Mandir Mandla ]
यह मंदिर मंडला शहर के पूरवा में स्थित है। यह मंदिर आपको संगम घाट से देखने मिल जाएगा। इसके अलावा इस मंदिर तक नाव से भी जाया जा सकता है।
20. देवगांव संगम स्थल मंडला [ Devgaon Sangam Sthal Mandla ]
यह स्थल मंडला से लगभग 25 से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस स्थल पर नर्मदा नदी का अन्य नदी से संगम हुआ है यह स्थल बहुत खूबसूरत है यहां पर बहुत सारे मंदिर है यहां का नजारा बहुत शानदार होता है।
