दोस्तो जब हम [Mandla City Mein Kitne Chowk Hein] मंडला शहर में कितने चौक हैं के विषय में बात कर रहे हैं तो जानकारी के लिए बता दूं Mandla City में कुल 10 वरन 11 चौक हैं। जिनके बारे में जितना मैं जानता हूं उतना, क्रमानुसार आपके समक्ष रखने का प्रयास कर रहा हूं।
Mandla City Mein Kitne Chauk Hain :
- Nehru Smarak Mandla
- Baiga Baigin Chauk Mandla
- Maharaj Agrasen Chauk Mandla
- Bad Chauraha Mandla / Ambedkar Chauk Mandla
- Kamaniya Get Chauk Mandla
- Chilman Chauk Mandla / Pandit Dindayal upadhyay Smarak mandla
- Budhwaari Chauk Mandla
- Kshatrapati Shiva ji Chauk Mandla
- Zama Masjid Chauk Mandla / Vivekanand Chauk Mandla
- Lalipur Chauk Mandla / Avanti Bai Chauk Mandla
- Binjhiya Tiraha Mandla / Vallabh Bhai Patel Tiraha Mandla
1. Nehru Smarak Mandla नेहरू स्मारक मंडला
यह चौराहा महाराजपुर से मंडला रास्ते के बीच स्थित Narmada Nadi में बनी पुल जिसे हम लोकल में Rapta Ghat भी कहते हैं, के पास में ही स्थित है।
Rapta Ghat से कुछ ही दूरी पर हमें सबसे पहले Nehru Smarak चौक मिल जाता है।
Nehru Smarak Chauk चौक की खास बात यह है की इस चौराहा से Binjhiya Chauraha और Baiga Baigin Chauraha जाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : मंडला बस स्टैंड के बारे में सम्पूर्ण जानकरारी
एक और खास बात यह है की रोड के बीचों बीच इस चौक में पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की मूर्ति बनी हुई है। जो देखने में काफी अच्छा दिखता है। इस स्मारक पर बैठने की भी सुविधा दी गई है। हालांकि रोड के बीचों बीच होने की वजह से बैठने वाली जगह पर धूल जमा रहता है।
यह चौक पुलिस लाइन के पास में ही स्थित है। साथ ही इस चौक के आसपास काफी सारे छोटे बड़े दुकान और शाम के समय सब्जी के दुकान मिल जाते हैं।
इस चौक में पुलिस लें के पास विश्राम गृह भी स्थित है।
2. Baiga Baigin Chauraha बैगा बैगिन चौराहा
Baiga Baigin Chauraha Nehru Smarak Chauk से कुछ ही दूरी पर स्थित है।
यह चौराहा से State Bank Of India जाने का रास्ता है। इस चौक में एक क्लिनिक भी है और साथ ही स्टेशनरी की दुकान भी स्थित है। कुछ छोटे छोटे दुकान भी मिल जाएंगे। Indusind Bank भी इसी चौक पर स्थित है।
इस चौक के बीचों बीच दो बुजुर्ग महिला पुरुष की मूर्ति मणि हुई है।
3. Maharaj Agrsen Chauk Mandla महाराज अग्रसेन चौक मंडला
यह चौक मंडला के Red Cros भवन के पास में स्थित है। यह चौक मंडला तहसील कार्यालय के पास में स्थित है। यह चौक सब्जी मार्केट के पास में ही स्थित है। इस चौक से चिलमन चौक कुछ ही दूरी में स्थित है।
इस चौक में बहुत से सब्जी के दुकान मोबाइल के दुकान सारे छोटे बड़े दुकान मिल जाते हैं।
4. Bad Chauraha Mandla बड़ चौराहा मंडला
Bad Chauraha Mandla को Ambedkar Chauk Mandla के नाम से भी जानते हैं। इस चौक के बीचों बीच देश के संविधान निर्माता Dr. Bheemrav Ambedkar की मूर्ती बनी हुई है । इस चौक में एक पुराना सा एतिहासिक बरगद का पेड़ है । इस चौक से Chilman Chauk Mandla और Agrasen Chauk Mandla और Kamaniya Get Chauk Mandla आपस में जुड़े हुए हैं ।
5. Kamaniya Get Chauk Mandla कमानिया गेट चौक मंडला
कमानिया गेट चौक बड़ चौराहा के पास में स्थित है । इस चौक की ख़ास बात यह है की यहाँ पर एतिहासिक गेट मौजूद है जो देखने से ही लगता है की किसी समय किसी किला का गेट रहा होगा । वैसे तो इस चौक पर Kshatrapati Siva Ji Chauk Mandla से भी आ सकते हैं । यह चौक हिन्दू धार्मिक रंग में रंग हुआ है ।
6. Chilman Chauk Mandla चिलमन चौक मंडला
चिलमन चौक मंडला को Pandit Dindayal Upadhyay Smarak के नाम से भी जाना जाता है । इस चौक के कोर्नर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की मूर्ती भी बना हुआ है । इस चौक की एक और ख़ास बात यह की पूरे Mandla City में ट्राफिक सिग्नल केवल इसी चौक में मिलता है । यह चौक बड़ चौराहा और महाराज अग्रसेन चौक के पास में स्थित है । यह चौक बस स्टैंड से ज्यादा दूर नहीं है । यह चौक डिंडोरी मार्ग में मिलता है ।
7. Budhwari Chauk Mandla बुधवारी चौक मंडला
यह चौक कमानिया गेट चौक के पास में स्थित है । और साथ ही यहाँ पहुचने के लिए कमानिया गेट से होकर ही जाना पड़ेगा । इस चौक में किसी महान पुरुष की मूर्ती बनी हुई है तथा चौक के बगल में मंदिर भी दखने के लिए भी मिल जायेंगे । हालांकि इस चौक के बारे में मुझे बेहतर तो पता नहीं है जो मुझे पता है आपके से सैर किया हूँ ।
8. Kshatrapati Siva Ji Chauk Mandla क्षत्रपति शिवा जी चौक
यह चौक District Hospital Mandla के पास में स्थित है । यह चौक कमानिया गेट चौराहा मंडला और जामा मस्जिद चौक मंडला के बीच में मिलता है । इस चौक में क्षत्रपति शिवा जी की मूर्ती बनी हुई है । इस चौक के आसपास ज्याद बड़े बड़े दूकान देखने को नहीं मिलते हैं ।
9. Zama Masjid Chauk Mandla जामा मस्जिद चौक मंडला
जामा मस्जिद चौक क्षत्रपति शिवा जी चौक के आगे कुछ ही दूरी पर मिलता है । इस चौक में स्वामी विवेकानन्द जी की मूर्ती है । यही वजह है इस चौक को Swami Vivekanand Chauraha के नाम से भी जानते हैं । इस चौक के आसपास ज्यादातर निवासी मकान देखने को मिलते हैं । इस चौक के बगल में ही मस्जिद भी स्थित है ।
10. Lalipur Chauk Mandla लालीपुर चौक मंडला
यह चौक मंडला बस स्टेंड से कुछ दूरी पर स्थित है । इस चौक में वीरांगना अवन्ती बाई की घोड़े में सवार हुई हाथों में तलवार थामें हुई मूर्ती मिलेगी । इस चौक को अवन्ती बाई चौक मंडला के नाम से भी जानते हैं । यह चौक बैगा बैगिन चौक मंडला और चिलमन चौक मंडला और बिंझिया तिराहा मंडला से जुड़ा हुआ है ।
11. Binjhiya Tiraha Mandla बिंझिया तिराहा मंडला
बिंझिया तिराहा को डाक्टर वल्लभ भाई पटेल तिराहा भी कहते हैं । इस तिराहा के बागल में Dr. Vallabh Bhai Patel की मूर्ती बनी हुई है । यह तिराहा जबलपुर रोड पर स्थित है । इस तिराहा से लालिपुर चौक और नेहरु स्मारक चौक जुड़े हुए हैं । इस तिराहा के आसपास छोटे छोटे और बड़े बड़े दुकान भी दखने को मिल जायेंगे ।
Mandla City में मेरे जानकरी के अनुसार इतने ही मुख्य चौराहे और तिराहा हैं जिनके बारे में जो मैं अभी तक जान पाया हूँ सैर किया हूँ । हो सकता है इनके बारे जो जानकारियाँ आपके समक्ष रखे गए हैं उनमें कुछ जानकारियों का अभाव हो या हो सकता इन चौकों और तिराहा के अलावा कुछ और भी हैं जिन्हें इस लिस्ट में सामिल करना चाहिए था लेकिन नहीं कर पाया हूँ तो कमेन्ट सेक्सन में जाकर जरुर अपनी जानकारी या राय साझा करें । खैर उम्मीद करता हूँ यह लेख आपको काफी हेल्पफुल लगी होगी । धन्यवाद !
